{"_id":"65dfa8647e54f7b02b034ad4","slug":"rspura-merian-sahib-water-problem-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100871-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पानी की निकासी नहीं होने लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पानी की निकासी नहीं होने लोग परेशान
Thu, 29 Feb 2024 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
दरसोपुर के ग्रामीणों ने रोष जताते हुए जल्द कदम उठाने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब की पंचायत दरसोपुर में पानी की निकासी की व्यवस्था नही होने पर क्षेत्र के महिलाओं ने रोष जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीण काला राम, कौशल्या देवी, आरती देवी, पूजा देवी, यशपाल और कस्तूरी लाल ने बताया कि जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से गलियों में जलभराव रहता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए कहा जा रहा है, लेकिन दरसोपुर में जमीनी हकीकत ही कुछ और है। विद्यार्थियों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। अगर एक हफ्ते में पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया तो लोग मीरां साहिब खंड विकास कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए मजबूर हो जाएंगे।