फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura, merian sahib, protest

Jammu News: कृषि भूमि पर बोर्ड लगाने का किसान खफा

Thu, 29 Feb 2024 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 29 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
rspura, merian sahib, protest
वन सुल्तान और सज्जादपुर के ग्रामीणों ने प्रशासन, पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। बन सुल्तान और सज्जादपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस की ओर से कृषि भूमि पर बोर्ड लगाने का विरोध जताया। साथ ही आरएस पुरा प्रशासन व पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
माकपा नेता किशोर कुमार व आप नेता ओम प्रकाश खजूरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली निकाली और मरालिया नियाबत में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। वहां पर अधिकारी के नहीं मिलने पर लौट आए। सरकार की नीतियों की अलोचना की । माकपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आजादी के पहले की कृषि योग्य भूमि को मीरां साहिब पुलिस थाना व पुलिस हेडक्वार्टर भवन के निर्माण किए जाने के लिए बोर्ड लगा कर धमकाया जा रहा है। राजस्व विभाग का काम पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को अन्य स्थान पर जमीन अलाट नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

आप नेता ने कहा कि प्रदेश प्रशासन की ओर से लोगों की अनदेखी की जा रही। इससे किसानों सहित हर वर्ग परेशान है। राजस्व रिकार्ड में जो सरकारी भूमि होने पर तहसीलदार की मौजूदगी में बोर्ड लगाया जाना चाहिए था वह पुलिस अधिकारी लगा रहे हैं। यह गलत है। लोगों की कृषि योग्य भूमि पहले ही स्कॉस्ट में भूमि चली गई है। इसके बाद रिंग रोड और अब पुलिस बोर्ड लगा रही है। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed