फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura, gharana, culture, sant summit

बिना गुरु ज्ञान और प्रभु की प्राप्ति संभव नहीं : महंत

Wed, 20 Mar 2024 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 20 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
rspura, gharana, culture, sant summit
सीमावर्ती गांव घराना में कलश यात्रा के साथ 17वां वार्षिक संत सम्मेलन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सही ज्ञान से ही प्रभु की प्राप्ति संभव है, लेकिन सही ज्ञान देने के लिए उचित गुरु होना जरूरी है। इसलिए बिना गुरु के सही ज्ञान और भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। यह ज्ञान महंत मदन महाराज ने मंगलवार को घराना गांव में शुरू हुए 17वें वार्षिक संत सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर संगत को दिया।

इससे पहले महंत मदन महाराज के मार्गदर्शन में पूजन, आरती और कलश यात्रा के साथ घराना के गांव के देवस्थान मंदिर में संत सम्मेलन का आगाज हुआ। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इसके पश्चात महंत ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि भगवान की नजर हर पल हर जीव पर रहती है। हर क्षण भगवान हर पल गलत कार्य करने से पहले और बाद में हमें आगाह करते हैं,लेकिन यह समझना हमारे विवेक पर निर्भर करता है। दान करना ही पुण्य है जो हमारे कर्मों में गिना जाता है। इस अवसर पर नंबरदार समा राम, रमेश चौधरी, यशपाल, जीतराम शर्मा और दीपराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed