{"_id":"65bec1ed217b91fb580a0f10","slug":"rspura-farmer-protest-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100758-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यूरिया के साथ नैनो खाद देने पर किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यूरिया के साथ नैनो खाद देने पर किसान नाराज
Sun, 04 Feb 2024 04:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीलरों की मनमानी रोकने की लगाई गुहार
एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर उचित कदम की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिले में डीलरों द्वारा यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया की बोतल अनिवार्य करने का विरोध जारी है। शनिवार को क्षेत्र के किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से खाद डीलरों की मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए किसान नेता चौधरी मोहन सिंह ने प्रशासन एवं डीलरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही महात्मा गांधी पार्क से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली भी निकाली और मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम सीमा परिहार ने समस्या को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और जल्द में कदम उठाने के निर्देश दिए। किसान नेता चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि खाद डीलरों द्वारा यूरिया के बैग के साथ की किसानों को जबरन नैनो यूरिया की बोतल दी जा रही है और मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। कृषि विभाग तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य विभागों का डीलरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिस कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद किसानों को जबरन नैनो यूरिया की बोतल देना बंद किया था लेकिन अब फिर से किसानों को खाद डीलरों द्वारा लूटा जा रहा हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मांग को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। प्रदर्शन में सरदार मूल सिंह, चमेल सिंह, कैप्टन रूपलाल, वीरा चौधरी, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।