{"_id":"65318adfba2fee096505d69a","slug":"rspura-farmer-demand-rspura-news-c-312-1-sjam1007-350-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रति कनाल पांच हजार मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रति कनाल पांच हजार मिले मुआवजा
Fri, 20 Oct 2023 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से बर्बाद हुई फसल को देख कर किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमें आंधी और बारिश से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की रिपोर्ट बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं, किसान बर्बाद हुई मेहनत को देख कर बेहाल हैं। उन्होंने उप राज्यपाल और विभाग से प्रति कनाल पांच हजार रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई है।
सीमावर्ती गांव आगरा चक के किसान राम सिंह ने बताया कि बारिश व आंधी के चलते जमीन पर धान की फसल के ढह जाने से झाड़ कमी आएगी। दाना पतला हो जाएगा, जिससे 40 फीसदी कम उत्पादन होने की उम्मीद है। अभी तक प्रशासन की ओर से कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। न जाने कब सूचियां बनेंगी और कब राहत राशि मिलेगी। उन्होंने प्रति कनाल पांच हजार रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई है।
किसान सोमनाथ ने बताया कि फसल पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन बारिश और आंधी ने मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल ढहने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। अब फसल की लागत भी नहीं निकल पाएगी। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पंचायतों में नियुक्त विभाग के अधिकारियों को मौका देख कर नुकसान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार तक कितनी फसल खराब हुई है उसकी रिपोर्ट बन जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शुभ अहमद शाद, तहसीलदार, आरएस पुरा