{"_id":"65245e6f98eef7014d020437","slug":"rspura-bjp-kalash-yatra-rspura-news-c-312-1-sjam1007-293-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहीदों के गांव से मिट्टी एकत्र कर भेजी जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहीदों के गांव से मिट्टी एकत्र कर भेजी जम्मू
Tue, 10 Oct 2023 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ब्लॉक आरएस पुरा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शहीदों के गांव से मिट्टी एकत्र कर जम्मू भेजी गई है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रधान रणजोध सिंह नलवा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह विशेष तौर पर कार्यक्रम में मौजूद थे।
पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल ने कहा कि देशभर के शहीदी स्थलों से मिट्टी लेकर को लेकर अमृत कलश यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। यहां पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका के निर्माण में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के राज्य प्रधान ने कहा कि हर गांव से पौधे भी एकत्र कर वाटिका में भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से शहीदों को याद करने के लिए देशभर में कलश यात्रा निकाले जाने का मकसद शहीदों को नमन करना है। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने में बल मिलेगा। इससे पूर्व भाजपा आरएस पुरा-साउथ जम्मू मंडल प्रधान विक्रम संधू की अध्यक्षता में कस्बे के बाजार में कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल, भाजपा जम्मू साउथ जिला प्रधान रेखा महाजन, सतपाल पप्पी कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।