फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura, arnia, protest asha workers

Jammu News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
rspura, arnia, protest asha workers
कहा-नाममात्र मानदेय देकर किया जा रहा शोषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तीन ब्लॉक की आशा वर्कर्स ने मानदेय बढ़ाने व नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को अरनिया में रोष रैली निकाली। उप राज्यपाल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।

अरनिया में आरएस पुरा, बिश्नाह और अरनिया ब्लॉक की आशा वर्कर ने रैली की। इसके बाद प्रदर्शन कर मांगों को पूरा करने के लिए उप राज्यपाल सरकार को चेताया। आशा वर्कर ने बताया कि जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी ड्यूटी दे रहे हैं, उसी तरह वे भी फील्ड में सेवाएं दे रही हैं। लेकिन, बावजूद इसके उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। नाममात्र मानदेय देकर शोषण किया जा रहा है। सरकार को मानदेय में बढ़ोतरी करनी चाहिए। पुरानी आशा वर्कर्स को नियमित तौर पर पक्का करना चाहिए। उन्होंने उप राज्यपाल प्रशासन से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। आशा वर्करों के समर्थन में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के जम्मू कश्मीर के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी, पंचायत तरेवा की सरपंच बलबीर कौर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed