फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura, administration, janta darwar

Jammu News: उपजिला अस्पताल में हर दिन अल्ट्रासाउंड, रात्रि एक्स-रे की मिले सुविधा

Fri, 27 Oct 2023 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 27 Oct 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
rspura, administration, janta darwar
नपा चेयरमैन ने जनता दरबार में सहायक मुख्य सचिव से लगाई गुहार, राशन कार्ड वेरिफिकेशन का मुद्दा भी उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के बाना सिंह स्टेडियम में वीरवार को जनता दरबार लगा कर सहायक मुख्य सचिव आरके गोयल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने समस्याएं उजागर कर उनके निदान की अपील की। नपा चेयरमैन आरएस पुरा सतपाल पप्पी ने राशन कार्ड की वेरिफिकेशन सहित का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने उपजिला अस्पताल में हर दिन अल्ट्रासाउंड व रात्रि एक्स-रे सुविधा मुहैया करवाने की अपील की। आरएस पुरा बाजार के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर तो लगा दिए हैं, लेकिन बिजली ढांचा सही नहीं होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के पुराने बिल माफ करने चाहिए।
डीडीसी सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्र में जमीनों की गिरदावरी करवाने की मांग उठाई। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों की तबादला नीति पर भी गौर करने के मांग की। उन्होंने कहा कि एक राजस्व अधिकारी को एक साल के बाद स्थानांतरित कर देना चाहिए। अधिक समय तक रहने के कारण वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने बाना सिंह मैदान को विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मीरां साहिब क्षेत्र में मैदान की कमी है। इसके लिए प्रशासन कोई कदम उठाए। मीरां साहिब बाजार को नगर पालिका के अधीन किया जाए, ताकि दुकानदारों व ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। किसान नेता सुभाष दसगोत्रा ने उपजिला में बिक रही कृषि भूमि पर चिंता जताते हुए संज्ञान लेने की अपील।
विज्ञापन


फंड वितरण में जारी भेदभाव हो समाप्त : डीडीसी चेयरमैन
डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण ने पंचायतों में फंड के वितरण की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर जिले में 24 पंचायतें है वहां पर भी दस करोड़ रुपये दिए जाते हैं। जम्मू जिले में 310 पंचायतें है, लेकिन यहां भी 10 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। यह भेदभाव को बंद किया जाना चाहिए और पंचायतों के आधार पर ही फंड वितरित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर समस्या का किया जाएगा समाधान : सहायक मुख्य सचिव
सहायक मुख्य सचिव आरके गोयल ने कहा कि जिन समस्याओं को उठाया गया है उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। आरएस पुरा एक ग्रामीण सीमांत क्षेत्र है और यहां सबसे ज्यादा समस्याएं हो सकती हैं। इसी कारण यहां जनता दरबार लगाया गया है। लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदेश में नशों में हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कारवाई की जा रही है। इसके लिए लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधीश लॉ एंड आर्डर हरविंद्र सिंह, एसीडी ग्रामीण विभाग प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान कई ग्रामीणों को योजनाओं के प्रमाण पत्र भी भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed