फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Royals Club in final after defeating Trikuta Warriors

त्रिकुटा वॉरियर्स को हरा कर रॉयल्स क्लब फाइनल में

विज्ञापन
Royals Club in final after defeating Trikuta Warriors
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रॉयल्स क्लब ने त्रिकुटा वॉरियर्स को आठ विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को खिताबी मुकाबला फाइटर इलेवन थनपाल के साथ होगा।
विज्ञापन

शनिवार को त्रिकुटा वॉरियर्स ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। बल्लेबाज निशू मागरे ने सर्वाधिक 32, सन्नी ने 27 और साहिर ने 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत दिलाई। बल्लेेबाज सचिन 32 रन बना कर आउट हुए। बाद में बल्लेबाज शिवा ने नाबाद 58 और अनिल के तेजतर्रार 46 रन की बदौलत मैच को 15वें ओवर में दो विकेट खो कर जीत लिया। शिवा को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर वरिष्ठ क्रिकेेेेटर सुभाष संथाल ने ट्राफी दे कर सम्मानित किया। आईपीएल की तर्ज पर खेली जा रही जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रति युवाओं में काफी उत्साह है। युवा खिलाड़ियों को आठ फ्रेंचाइजी को बोली लगा कर खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed