{"_id":"5fcf6b3e8ebc3ecfc123966d","slug":"roshni-case-jammu-kashmir-preparations-for-questioning-of-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी मामलाः इन विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी, करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव झटकने वालों की खुलेगी पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी मामलाः इन विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी, करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव झटकने वालों की खुलेगी पोल
Tue, 08 Dec 2020 05:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनी मामले में नगर निगम, जेडीए, राजस्व विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी है। सीबीआई द्वारा मामले में जांच की जा रही है। अब पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है। सीबीआई की ओर से भी दागी अधिकारियों की सूची तैयारी की जा रही है, जो मामले में संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन
रोशनी मामले में रसूखदारों ने करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव पर खरीद ली है। एसीबी और सीबीआई सूत्रों के अनुसार मामले में छानबीन जारी है। एक मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है जबकि चार मामलों में पीई लगाई गई है। इन पर भी जांच हो रही है। भूमि का मसौदा अधिकारियों की मिलीभगत से ही हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद भी जमीन पर कब्जा करने वाले कई रसूखदारों के नाम सामने आए थे। वहीं, सीबीआई भी अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। अधिकारियों पर आरोप है कि जमीन का मसौदा होने पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी और करोड़ों की जमीन बिक गई। अधिकारियों की मिलीभगत से ही जमीन बिकी है। इस पर जांच हो रही है।
विज्ञापन