{"_id":"6590825b800de4356503b860","slug":"rollball-championship-jammu-news-c-10-jmu1037-272334-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रोलबॉल चैंपियनशिप में जम्मू का दबदबा, चार वर्गों में टीम बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रोलबॉल चैंपियनशिप में जम्मू का दबदबा, चार वर्गों में टीम बनीं विजेता
Sun, 31 Dec 2023 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। यूटी स्तरीय जम्मू-कश्मीर रोलबॉल चैंपियनशिप में जम्मू की टीम का दबदबा रहा। जम्मू की टीम बॉयज अंडर-17, बॉयज और गर्ल्स अंडर-14 और गर्ल्स अंडर-11 में विजेता रही। तीन दिवसीय प्रतियोगिता एमए स्टेडियम के स्केटिंग रिंक हुई है।
बॉयज अंडर-9 में शोपियां विजेता, जम्मू उपविजेता रहा और कंबाइंड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बॉयज अंडर-11 में कठुआ विजेता, जम्मू उपविजेता और पुलवामा की टीम तीसरे स्थान पर रही। गर्ल्स में जम्मू टीम विजेता, कठुआ उपविजेता और रियासी की टीम तीसरे स्थान पर रही। बॉयज अंडर-14 में जम्मू विजेता और श्रीनगर की टीम उपविजेता रही, जबकि कठुआ की टीम तीसरे स्थान पर रही। गर्ल्स में जम्मू टीम पहले, शोपियां टीम दूसरे और कठुआ तीसरे स्थान पर रहा। बॉयज अंडर-17 में जम्मू विजेता और कठुआ उपविजेता और पुलवामा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। जम्मू-कश्मीर रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम दलुजा की उपस्थिति में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के इंडोर हॉल के प्रबंधक सूरज भान द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। टूर्नामेंट का संचालन आयोजन सचिव के रूप में सुधीर सिंह, तकनीकी निदेशक मधु शर्मा और रीता रेहान, विशाली भागल ने किया। मैच चंदन शर्मा और हितेश्वर सिंह (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), मनविजय सिंह, समीर गुप्ता, समर्थ गुप्ता, द्रव्य गाम्बा, ध्रुव शर्मा की देखरेख में खेले गए। समापन समारोह का संचालन सतीश कौल ने किया।
विज्ञापन
शांतुल के शतक से जम्मू विश्वविद्यालय की तीसरी जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नागपुर में चल रहे ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू विश्वविद्यालय कर्मचारी क्रिकेट टीम ने एसआरटीएम यूनिवर्सिटी नांदेड़ को हरा कर तीसरी जीत दर्ज की। जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने एसआरटीएम यूनिवर्सिटी नांदेड़ को 209 रन के विशाल अंतर से हराया। जम्मू विवि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शांतुल रैना के शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 269 रन बनाए। शांतुल रैना ने सर्वाधिक 145 रन बनाए , जबकि निरंजन ने 80 और राजेश ने 20 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरटीएम की टीम 13.2 ओवर में 60 रन पर ऑल आउट हो गई। जम्मू विवि की ओर से राज कुमार बख्शी ने टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक सहित 7 विकेट लिए। बलवंत सिंह ने दो और राजेश ने एक विकेट लिया। शांतुल की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।