{"_id":"5dbd0c498ebc3e93dc4817db","slug":"rohingyas-should-be-taken-out-of-state-said-ekjut-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकजुट जम्मू ने कहा- 370 के खात्मे से खुशी, अब रोहिंग्याओं को राज्य से बाहर निकाला जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकजुट जम्मू ने कहा- 370 के खात्मे से खुशी, अब रोहिंग्याओं को राज्य से बाहर निकाला जाए
Sat, 02 Nov 2019 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या शरणार्थी
इकजुट जम्मू संगठन ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटाकर सरकार ने साहसिक निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने से इकजुट जम्मू संतुष्ट है। लेकिन अब भी अधिक तवज्जो कश्मीर को दी जा रही है। राजनीतिक पावर कश्मीर से जम्मू शिफ्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हैं कि अब जम्मू-कश्मीर से रोहिंग्याओं को वापस निकाला जाए। इकजुट जम्मू की मांग है कि राजनीतिक केंद्र कश्मीर से जम्मू शिफ्ट हो। गैर मुस्लिमों को अल्पसंख्यक अधिकार के तहत ग्रांट मिले। रोहिंग्याओं को तत्काल राज्य से बाहर किया जाए।
विज्ञापन