{"_id":"6490be64333dd973b7091084","slug":"road-side-accident-one-died-jammu-news-c-10-jam1008-144074-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुड़ा पतन में दो बाइक भिड़े, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुड़ा पतन में दो बाइक भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। अखनूर रोड पर गुड़ा पतन में सोमवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया, जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
डॉक्टरों ने बाइक चालक युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों का उपचार चल रहा है। घायलों में गुलशन कुमार (20) पुत्र रोमेश चंदर निवासी परगवाल, राम रतन (55) पुत्र कृष्ण लाल निवासी अखनूर और मृतक की पहचान सुनील कुमार (25) पुत्र पुराण चंद निवासी परगवाल के रूप में हुई। हादसा रात साढ़े आठ बजे हुआ। जेके 02 एपी 4566 नंबर के बाइक पर सवार सुनील कुमार साथी गुलशन कुमार के साथ अखनूर से घर परगवाल जा रहे थे। बाइक (जेके 02 बीडी 4803) पर राम रतन डुमी से अखनूर में घर आ रहा था। गुड़ा पतन में दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने मौके पर घायलों को उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया, जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।