फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

सीमावर्ती गांव चिलैडियां में मार्ग नहीं बनाने से लोगों में रोष

विज्ञापन
road
घगवाल। तहसील राजपुरा के सीमावर्ती गांव चिलैडियां में मार्ग नहीं बनने से स्थानीय लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त गांव में आलम यह है कि मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। अगर बारिश हो जाए तो मार्ग पर इतनी गंदगी हो जाती है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नीलम कुमारी, बिना देवी, सुमन वाला, संतोष देवी व रजनी देवी ने बताया कि वह मार्ग की समस्या के बारे में हर किसी का दरवाजा खटखटा चुके हैं, लेकिन मार्ग को बनाया नहीं गया। इसको लेकर लोगों ने चेतावनी दी कि उक्त मार्ग को शीघ्र बनाया जाए। अन्यथा लोग आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन

मंत्रियों से लेकर संतरियों तक हर किसी को बता चुके हैं, लेकिन उक्त मार्ग की आज तक किसी ने भी सुध नहीं ली।
-नीलम कुमारी
इस मार्ग से सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है, क्योंकि मार्ग पर पानी जमा हो जाता है।
-संतोष देवी
एक तरफ तो सरकार विकास के दावे कर रही है, सीमावर्ती गांव चिलैडियां को देखकर सरकार के सब दावों की पोल खुल जाती है।
-बिना कुमारी
गांव सीमा से सटा होने से डर रहता है कि न जाने कब पाकिस्तानी रेंजर्स गोलीबारी शुरू कर दें, लेकिन मार्ग की खस्ता हालत से वाहन चलाना भी खतरे से खाली नहीं है। अगर मार्ग बन जाए तो गोलीबारी के समय सुरक्षित स्थानों की ओर जाने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरबंस सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed