फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

सड़क का कार्य आरम्भ होने पर झुमे ग्रामीण

विज्ञापन
road
गांव मलिकपुर कोठे के लोग गांव की मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी का इजहार करते हुए - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब की पंचायत मलिकपुर के गांव मलिकपुर कोठे के लोगों ने गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव जाने वाली सड़क को पक्का करने का निर्माण होने से उन्हें काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

गांव निवासी तथा अपनी पार्टी महिला इकाई की प्रांतीय सचिव व पैनल लॉयर निशा कुमारी, विमला देवी, सुभाष चंद्र, सरदार गुरुदेव सिंह, मुंशी राम, गुरजीत सिंह, कमलेश कुमारी गोपाल दास आदि ने बताया कि सड़क को पक्का कराने के लिए उन्होंने काफी जद्दोजहद की। कई बार विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कई प्रदर्शन भी करने पड़े। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि विभाग ने सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू करा दिया है, जिसके लिए वह केंद्र सरकार तथा विभाग के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आज तक जितनी भी सरकारें आईं हैं उन्होंने इस सड़क की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस दौरान मुंशीराम, तरसेम लाल, सुरेखा रानी, पवन कुमार, सविता देवी सहित अन्य गांव वासी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed