फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

पुराने बस स्टैंड से केसी चौक तक तीन सौ मीटर सड़क में 32 छेद

विज्ञापन
road problem
जम्मू। विभागीय अनदेखी के चलते पुराने बस स्टैंड से केसी चौक तक तीन सौ मीटर सड़क में 32 गड्ढे हैं। इस कारण वाहन चालकों सहित यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसी मार्ग से केसी चौक स्थित नए बस स्टैंड तक बसें आती हैं और अन्य राज्यों के लिए जाती हैं।
विज्ञापन

दिनभर मार्ग पर वाहनों और लोगों का काफी दबाव रहता है। रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान हैं। एक तो हादसों की संभावना बनी रहती है और दूसरा वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सड़क की हालत यह है कि एक गड्ढे के बाद दूसरा शुरू हो जाता है। लंबे समय से सड़क में तारकोल नहीं बिछाई गई है, जिस कारण गड्ढे गहरे हो गए हैं। बारिशों में गड्ढों में पानी भरे से स्थिति और भी खराब हो जाती है। वाहनों के गुजरते समय गड्ढों से निकले पानी से यात्रियों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी, उनकी जुबानी
सड़क में तारकोल बिछाया जाए। सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। यहां से हर रोज हजारों लोगों की आवाजाही होती है। हर समय हादसों की संभावना बनी रहती है।
- देवेंद्र कुमार, टूर एंड ट्रेवल बुकिंग एजेंट
इसी सड़क से बसें केसी रोड स्थित स्टैंड तक जाती हैं और यहीं से अन्य प्रदेशों को भी जाती है। सड़क का उचित रखरखाव नहीं हो रहा है। इस कारण सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव गुप्ता, व्यापारी, बीसी रोड
सड़क की मरम्मत कर जल्द तारकोल बिछाई जाए। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन विभाग व प्रशासन सुध नहीं ले रहा है।
- नासिम, दुकानदार, बीसी रोड
एक तरफ नाले का काम चला है। दूसरी तरफ सड़क में गड्ढे हैं। वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। समस्या हल की जाए। यह बहुत बड़ी समस्या है।
- याकूब, दुकानदार, बीसी रोड
सितंबर से सड़कों में तारकोल बिछाने का काम शुरू होगा। बरसात के कारण काम रुका था। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मौसम ठीक होते ही काम शुरू हो जाएगा।
- मंजूर हुसैन, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed