{"_id":"63f91631d83f9b4c2e029274","slug":"road-problem-in-samba-samba-news-c-10-1-jam1029-54899-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाले का खुला मुंह निगल सकता है इंसानी निवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाले का खुला मुंह निगल सकता है इंसानी निवाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर रोड के बीच खुला है नाला
निगाह चूकते ही हो सकता है कोई बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। नगर के सिडको चौक पर रोड के बीच नाले का खुला मुंह बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। यह रोड सिडको चौक से औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाता है, जिस पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवाजाही होती है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से आ रहे वाहन चालकों ने बताया कि यह नाला काफी समय से खुला पड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसमें किसी की जान भी जा सकती है। बाड़ी ब्राह्मणा नगरपालिका का कार्यालय भी इस जगह से करीब तीन से चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
इस समस्या पर नगरपालिका के चेयरमैन कैप्टन बच्चन लाल ने बताया कि उन्होंने भी कई बार इस नाले का मुंह खुला देखा है। नालों पर लगाए जाने वाले जंगलों का अभी टेंडर नहीं हुआ है, जिसकी वजह से बाड़ी ब्राह्मणा सिडको चौक में बना नाले का ऊपरी हिस्सा बंद नहीं किया गया। इस समस्या पर गौर किया जा रहा है। जल्द ही इसके ऊपरी हिस्से को बंद करने का प्रयास करेंगे।