फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

बिलावर-कटली सड़क का कुछ हिस्सा खराब

विज्ञापन
road problem
बिलावर। बिलावर से कटली की तरफ जाने वाली सड़क की मरम्मत का काम अगर पीएमजीएसवाई विभाग जल्द नहीं करेगा तो लोग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। किशनपुर पंचायत की सरपंच कांता देवी ने कहा के बिलावर से कटली की तरफ पहले तीन किलोमीटर सड़क का हिस्सा बिल्कुल खराब हो चुका है और विपरीत दिशा से आने जाने वाली गाड़ियों को एक दूसरे को रास्ता देने के लिए भी परेशानी आ रही है। एक तो सड़क की हालत बड़ी खस्ता है और सड़क के किनारों पर से पैदल राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया क्योंकि सड़क बहुत तंग हो चुकी है और बारिश का पानी सड़क पर बहने से सड़क बिल्कुल खराब है।
विज्ञापन

सरपंच ने यह भी बताया कि कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क को ठीक करने के लिए गुहार लगाई है लेकिन विवाद हमेशा टालमटोल कर रहा है। सरपंच ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो लोग प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने जल्द से जल्द बिलावर-कटीली सड़क के पहले तीन किलोमीटर हिस्से की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed