{"_id":"6866dc819cd909139e0b543a","slug":"road-in-poor-condition-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124873-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क पर तारकोल डालने का काम अधूरा छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क पर तारकोल डालने का काम अधूरा छोड़ा
विज्ञापन
शिवखोड़ी मार्ग पर कंकड़ पर नहीं डाला गया तारकोल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक के आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी को जाने वाली सड़क पर तारकोल डालने का काम पीडब्ल्यूडी विभाग ने कंडा से दादर मोड तक बंद कर दिया है। विभाग ने सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है।
सड़क की हालत दयनीय होने के कारण इस मार्ग से भोले बाबा के दरबार तक जाने वाले श्रद्धालु तो परेशान होते हैं। इसके अलाव स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर आज तक तारकोल नहीं डाला गया। वाहन हिचकोले खाते हुए इस मार्ग से होकर गुजरते हैं।
लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त इंजीनियर सुमरीत ने बताया कि कंडा से लेकर दादर मोड में तारकोल डालने का काम जारी था लेकिन मानसून आ जाने के कारण तारकोल डालने का काम बंद किया गया है। जैसे ही बरसात का मौसम खत्म होगा, बाकी बचे सड़क मार्ग पर भी तारकोल डालने का काम शुरू किया जाएगा।