{"_id":"699e12f545597d33030012e3","slug":"road-development-inspection-samba-news-c-289-1-sba1003-111130-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिडको चौक के पास हाईवे विस्तार और फ्लाईओवर निर्माण में विलंब पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिडको चौक के पास हाईवे विस्तार और फ्लाईओवर निर्माण में विलंब पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन
डीसी ने किया निरीक्षण, एनएचएआई को जल्द काम पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सिडको चौक के पास सड़क विस्तार, फ्लाईओवर व अंडरपास निर्माण में विलंब और सड़क दुर्घटनाओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी सांबा आयुषी सूदन ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थल का दौरा कर मौके पर कार्यों की समीक्षा की।
डीसी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा निर्माण कंपनियों को जल्द लंबित काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने सिडको चौक, चक मंगा तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मार्गों की स्थिति का भी जायजा लिया। रास्ते बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ रही है और लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था बेहतर बनाने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के लिए भी कहा।
-- -- --
एक साल से सुचारु नहीं
हो पाया सिडको अंडरपास
गौरतलब है कि सिडको चौक अंडरपास करीब एक वर्ष से सुचारु नहीं हो पाया है। लोगों का आरोप है कि लॉरी अड्डा पर्ची वालों से साठगांठ और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए अंडरपास शुरू नहीं किया जा रहा है। इस समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थित ट्रैफिक और गलत दिशा में वाहनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र में कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सिडको अंडरपास शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
चक मंगा व औद्योगिक क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित
चक मंगा गांव और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को मुख्य बाजार तक जाने के लिए भी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने इसे लॉकडाउन जैसे हालात बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी।
-- -- -
एक मार्च तक राहत का भरोसा
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई से जुड़े अधिकारियों और निर्माण कंपनी प्रतिनिधियों ने डीसी को आश्वस्त किया कि अंतिम तकनीकी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क विस्तार, फ्लाईओवर निर्माण और अंडरपास चालू करने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि कार्य गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय पर पूरा होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
-- -- -- -
राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का भी लिया जायजा
डीसी ने जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की स्थिति और निर्माण कार्यों की प्रगति की भी व्यापक समीक्षा की। एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने निर्माण स्थलों पर उचित संकेतक बोर्ड, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीसी के दाैरे के कुछ मिनटों बाद ही एक कार सड़क दुर्घटना का शिकार होकर पलट गई। कार में सवार पांच लोगों में से तीन को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग हिमाचल प्रदेश के बाबा बडभाग सिंह देवस्थान पर माथा टेककर आरएस पुरा लौट रहे थे।