फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road Damage

बारिश से टोट मार्ग पर बना डंगा बहा, सड़क क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
Road Damage
रियासी। वीरवार रात को हुई बारिश ने सरकारी विभागों के निर्माण कार्यों की पोल खोल कर रख दी। बारिश से जिला मुख्यालय के टोट-भमाग की तरफ जाने वाले एकमात्र मार्ग का काफी सारा हिस्सा डंगे के साथ बह गया। वहीं सड़क पर हाल में बिछाया गया तारकोल भी बह गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत टोट देवीगढ़ मार्ग को बनाया जा रहा है। ग्रा मोड़ से टोट तक मार्ग पर तारकोल को बिछा दिया गया है। इस के आगे का काम जारी था। वीरवार रात को हुई बारिश से एक जगह से डंगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही सड़क भी टूट कर पानी के साथ बह गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांवों से जिला मुख्यालय में आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। यात्री वाहन मौके से लौट गए। रियासी से जाने वाले वाहन भी काफी पीछे रोक दिए गए। नौकरी पर जाने वाले कर्मचारियों ने पैदल ही टूटे हुए मार्ग को पार करना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी पैदल ही टूटे मार्ग को पार किया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। कुछ समय पहले बनाई गई सड़क के बहने से विभाग का काम सामने आ गया है।

विभाग के एक्सईएन गुलाम रसूल ने कहा कि पहले सड़क लोक निर्माण विभाग के पास थी। तब उसी विभाग ने डंगे के क्रेट लगाए थे। अपने विभाग की तरफ से पांच या छह क्रेट ही लगाए होंगे। सड़क के टूटने का पता चलते ही विभाग के एईई व जेईई को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed