{"_id":"6646ae0f727dd9690300ee17","slug":"road-construction-soon-start-between-bhagwati-nagar-bridge-and-third-tawi-bridge-jammu-news-c-10-jmu1045-361965-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिटी को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज, बाधाओं से पाया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिटी को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज, बाधाओं से पाया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तवी रीवर फ्रंट से जोड़ने के लिए भगवती नगर से तीसरे तवी पुल के लिए बनेगी सड़क
- बाधा बन रहा सब स्टेशन शिफ्ट होने के बाद शुरू होगा माॅल, होटल, पैदल रास्ते, पार्क का निर्माण
- पानी का तेज बहाव रोकने के लिए दीवार जून तक पूरी होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत तवी रीवर फ्रंट की कनेक्टिविटी के लिए भगवती नगर पुल से तीसरे तवी पुल के लिए सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसमें पहले बिजली सब स्टेशन बाधा बना हुआ था। अब इसे दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद सड़क निर्माण पर काम आरंभ होगा।
मौजूदा समय में सब स्टेशन के लिए भवन और खंभे लगाने पर काम पूरा हो चुका है। अब ट्रांसफार्मरों को रखा जाना बाकी है। इसके बाद सब स्टेशन का काम करना आरंभ करेगा। इस सब स्टेशन से तवी रीवर फ्रंट के लिए बिजली की आपूर्ति होगी। इसके बाद सड़क के साथ माॅल, होटल, पैदल रास्ता, पार्क का निर्माण भी होना है। इसके डिजाइन तैयार कर डीपीआर फाइनल हो चुकी है। जमीन को समतल किया जा चुका है। वहीं, सड़क के निर्माण के बाद रीवर फ्रंट तक पहुंचना आसान होगा। भगवती नगर सड़क से भी इस मार्ग के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा।
पहले चरण में फ्रंट पर भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी कार्य चल रहा है। इसमें डायाफ्रम वाॅल (पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए दीवार), रिटेनिंग ड्रेन, एंकर स्लैब, बाएं और दाएं तटबंध के अलावा पियर प्रोटेक्शन पर काम चल रहा है। परियोजना पर कुल 208 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है।
विज्ञापन
12 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था परियोजना पर काम
परियोजना पर काम 12 फरवरी 2022 को शुरू किया गया था। इसे 18 महीने यानी जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था मगर काम मुकम्मल नहीं हो पाया। बाद में छह माह यानी दिसंबर 2023 तक डेडलाइन बढ़ाई गई। इसके बाद जून 2024 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कोट
परियोजना पर काम तेजी से करवाया जा रहा है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में काम किया जाएगा। फ्रंट के लिए दीवार बनाने का काम अंतिम चरण में है।
- रजनीश अबरोल, जीएम सिविल, स्मार्ट सिटी परियोजना