{"_id":"622109eba0d3201bfa376c76","slug":"road-block-ramban-news-jmu25499408","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन के चंबलवास में पस्सी गिरने से छह घंटे बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन के चंबलवास में पस्सी गिरने से छह घंटे बंद रहा हाईवे
विज्ञापन
उधमपुर: रामबन में पस्सी गिरने के बाद उधमपुर में लगी रोके गए ट्रकों की लंबी कतार
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन और बनिहाल के बीच चंबलवास क्षेत्र में वीरवार को पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, करीब डेढ़ बजे कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक रामबन के चंबलवास इलाके में बारिश के कारण सुबह लगभग सात बजे पस्सियां गिरी, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने सावधानी के तौर पर घाटी की ओर जा रहे वाहनों को उधमपुर के जखैनी चौक पर ही रोक दिया।
जिससे उधमपुर के जखैनी चौक, सहित संगूर चौक, सयाल सल्लन, बट्टल बालियां, रठियान, गरनेई, फलाटा, टिकरी, आदि में सैकड़ों की तादाद में वाहन खड़े नजर आए। जिससे ट्रक चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह आदि इलाकों के लिए वाहनों की आवाजाही को बहाल रखा गया था।
विज्ञापन
इस दौरान हाईवे पर फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी ने पस्सी हटाने का काम शुरू किया। लेकिन, मलबा अधिक होने के कारण इसे दोपहर को करीब डेढ़ बजे के आसपास हटाने में कामयाबी मिल पाई। इसके बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। इसमें सबसे पहले हाईवे पर फंसे छोटे वाहनों को छोड़ा गया। बाद में अन्य वाहनों की आवाजाही भी बहाल कर दी गई। शाम को समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर छोटे और यात्री वाहनों की आवाजाही दोनों ओर, वहीं ट्रकों की आवाजाही केवल जम्मू की ओर जारी थी।