{"_id":"6328c6cae2b7ab0785177bf4","slug":"road-akhnoor-news-jmu268357277","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण का काम बंद, उछल रहे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण का काम बंद, उछल रहे पत्थर
विज्ञापन
अखनूर में जर्जर पड़ी सड़क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज से पन्नू चौक तक पीडब्ल्यूडी की देखरेख में सड़क के चौड़ा करने के लिए चार साल पहले कार्य शुरू किया गया। जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। काम बंद होने पर कामेश्वर मंदिर के पास खस्ताहाल सड़क और पानी की निकासी नहीं होने पर बडे़-बडे़ पत्थर पडे़ हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का समाना करना पड़ता है।
बारिश होने पर यह चौक तालाब की शक्ल ले लेता है। अक्सर दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। म्यूनिसिपल कमेटी के अधीन आने वाले खस्ता हाल चौक से रोज उच्च अधिकारियों की आवाजाही होती है, मगर न तो सड़क चौड़ा करने और न ही चौक की मरम्मत हेतु कदम उठाया जा रहा है, जबकि प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी मूक दर्शक बनी है।
----
दुकानदार संजीव सिंह ने बताया मार्ग को चौड़ा करने की प्रक्रिया बंद होने से चौक खस्ताहाल होने पर वाहन चालकों को भी आवाजाही करने में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ता है। इस पर चौक पर बड़े-बडे़ गड्ढे हैं।
विज्ञापन
----
कूका राम ने बताया कि चौक को पक्का करने के लिए कई बार गुहार भी की गई। इसके बावजूद भी न मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू हुआ और न ही चौक की मरम्मत हुई।
----
कुलदीप शर्मा ने बताया मार्ग बदहाल होने पर वाहन कम आवाजाही करते हैं। बारिश के दिनों जगह-जगह पानी जमा रहने पर पैदल और वाहनों की आवाजाही कठिन हो जाती है।
-------
सूरज वर्मा ने बताया कि चार साल से अधर में लटके सड़क निर्माण कार्य से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
------
राधे श्याम ने बताया म्यूनिसिपल कमेटी भी सड़क मरम्मत के लिए पहल नहीं कर रही। कमेटी को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
-----
दुकानदार राकेश शर्मा ने बताया बारिश के दिनों चौक तालाब की शक्ल ले लेता है। कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह भी गए हैं, लोगों की जान बची है।
------
मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए पहले ठेकेदार ने कार्य बंद करने के बाद दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है, जिस पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-अंग्रेज सिंह, एईई, पीडब्ल्यूडी