फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident, one died

Jammu News: पेंट कंपनी में कार्यरत रामनगर के युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
road accident, one died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। सैनिक कॉलोनी में सड़क हादसे में उधमपुर के रामनगर के युवक की मौत हो गई। इसी तरह तीन घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रामनगर का मृतक अंकित कौशल पेंट कंपनी में काम करता था। उसके पिता जनक राज श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में कार्यरत हैं।

शुक्रवार शाम 4 बजे अंकित जैसे ही सैनिक कॉलोनी के पास पहुंचा तो ट्रक ने टक्कर मार दी। वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन


उधर, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे के घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पौनी चक के रहने वाले अमित कुमार को 10 दिसंबर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद से ही उसका इलाज चल रहा था। इसी तरह फ्लांय मंडाल की महिला की पंजाब के लुधियाना स्थित अस्पताल में मौत हो गई। रेखा देवी 19 दिसंबर को गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में 80 फीसदी झुलस गई थी। परिजन उसे पंजाब ले गए थे। वहीं, प्रीत नगर के स्वर्ण लाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि 23 दिसंबर को स्वर्ण लाल (59) को स्कूटी पर जाते वक्त एक कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार उपचार के दौरान जीएमसी में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed