{"_id":"653208383b59799e860ea7db","slug":"road-accident-on-jammu-srinagar-highway-four-died-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रक, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रक, चार लोगों की मौत
Fri, 20 Oct 2023 10:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:39 AM IST
सार
जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू में हादसे का शिकार हुआ ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर से राजस्थान जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसा जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में हुआ। यहां जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से राजस्थान जा रहा ट्रक अनिंयत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा कर खाई में जा गिरा। ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए। शवों की पहचान की जा रही है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
#WATCH जम्मू (जम्मू-कश्मीर): श्रीनगर से राजस्थान जा रहे एक ट्रक के कल रात झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन विज्ञापन
(वीडियो सोर्स: जम्मू-कश्मीर पुलिस) pic.twitter.com/7JpOk3b5EI — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2023