{"_id":"65ff65fb3cf9b9a7ac0e5307","slug":"road-accident-jammu-news-c-201-1-knt1007-108195-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मानु के पास गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलटी, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मानु के पास गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलटी, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग बोले-सड़क के गड्ढे बन रहे हादसों का कारण, प्रशासन गंभीर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
महानपुर। उपमंडल महानपुर-धार सड़क पर मानु के पास गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलट गई है। लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार चालक गाड़ी नंबर (पीबी 11 डीई 8622) में गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। मानु के पास गाड़ी पलट गई। आसपास के लोगों ने चालक को सही सलामत बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे के कारण हादसे होते हैं। कई बार चालक गड्ढे होने के चलते गाड़ी से संतुलन खो बैठते हैं। कई बार प्रशासन से इसे लेकर बताया जा चुका है, लेकिन कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। लोगों ने फिर प्रशासन से मांग की कि जल्द गड्ढों को ठीक करवाया जाए ताकि हादसों पर अंकुश लग सके।