{"_id":"64efabe512f108638900aa17","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-1-jam1005-192749-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टैंकर पलटने से डीजल का रिसाव, गैलन भर-भर ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टैंकर पलटने से डीजल का रिसाव, गैलन भर-भर ले गए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नारायणा अस्पताल के बाहर हाईवे पर हादसा, चालक घायल
जम्मू। नारायणा अस्पताल के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात तेल का टैंकर सड़क पर पलट गया। इससे टैंकर से भारी मात्रा में डीजल का रिसाव हुआ, जिसे स्थानीय लोग गैलनों में भरकर ले गए। घायल टैंकर चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टैंकर नंबर (जेके02बीके-8085) नारायणा अस्पताल के पास हाईवे पर पलट गया। टैंकर के पलटने से तेजी से उससे डीजल का रिसाव होने लगा। डीजल सड़क के साथ लगती नाली में गिरने लगा। इसका पता चलते ही कुछ लोग पहुंचे और गैलनों में तेल भरकर ले जाने लगे। हालांकि, राहत यह रही कि तेल का रिसाव होने पर आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। वहीं, टैंकर के सड़क पर पलटने से एक तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाद में टैंकर को एक तरफ कर यातायात बहाल किया गया।