{"_id":"665cfcfee7acc675470e2284","slug":"road-accident-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-jmu1038-373026-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घटनास्थल से 200 मीटर दूर खड़ी रहीं दो एंबुलेंस, मौके पर नहीं मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घटनास्थल से 200 मीटर दूर खड़ी रहीं दो एंबुलेंस, मौके पर नहीं मिली मदद
Mon, 03 Jun 2024 04:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
अखनूर-सेलांवाली मार्ग पर मिनी बस हादसा, पीएचसी ढांगर कलीठ बंद, निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। अखनूर-सेलांवाली मुख्य मार्ग पर शाम को हुए बस हादसा हुआ है। 200 मीटर दूर पीएचसी ढांगर ( कलीठ) है, मगर वहां पर ताला लगा रहा। पीएचसी के आंगन में दो एंबुलेंस भी खड़ी थी। घायलों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने पहले पीएचसी ढांगर कलीठ की तरफ रुख किया, लेकिन वहां पर ताला लटक रहा था।
इसके बाद लोगों ने ज्यौड़ियां में सूचित किया और घायलों को सीएचसी ज्यौडि़यां में निजी वाहनों से पहुंचाया और एम्बुलेंस को उपजिला अस्पताल अखनूर, पलांवाला सीएचसी और खौड़ सीएचसी से मंगवाया गया। जबकि हादसे के स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर पीएचसी ढांगर( कलीठ) में ताला लगा हुआ था और दो एम्बुलेंस भी खड़ी थी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर सीएचसी ढांगर (कलीठ) में इस समय स्टाफ होता तो हादसे में घायल लोगों को जहां नजदीक में ही प्राथमिक उपचार मिल जाता। हादसा होने पर सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी जसवंत सिंह उर्फ गुणा निवासी ढांगर ने बताया कि वह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थे और बस के पलटने की आवाज आई और चीख पुकार मच गई। हादसे की तरफ भागा और क्षेत्र के लोगों को फोन कर जानकारी दी। लोगों की मदद के बाद मुश्किल से बस को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाल कर निजी गाड़ियों पर अस्पताल तक पहुंचाया