{"_id":"65c94d48748018de8802e5b4","slug":"road-accident-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100303-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों के सिर में गहरी चोटें, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों के सिर में गहरी चोटें, एक गंभीर
विज्ञापन
-अखनूर के खुग्गा नाके के पास हादसा, कार को भी चपेट में लिया, तीनों वाहन जब्त
अखनूर। पुलिस थाना अखनूर के खुग्गा नाके के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने एक बाइक और कार से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एक युवक अभी बोल नहीं पा रहा है। दोनों का जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा रविवार बाद दोपहर करीब तीन बजे हुआ। राजोरी की तरफ से सवारी बस तेज रफ्तार से अखनूर की तरफ आ रही थी। खुग्गा नाके के पास चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण बस गलत साइड जाकर पहले बाइक सवार दो युवकों को चपेट में लिया। उसके बाद एक ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सुभाष चन्द्र (43) पुत्र जगन नाथ निवासी गंडारवां अखनूर और सलीम खान (34) पुत्र मोहम्मद राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों के सिर में गीभीर चोटें आई हैं। दोनों युवक दसकाल क्षेत्र में एक सीमेंट की दुकान पर काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सुभाष अभी बोल नहीं पा रहा है। सड़क हादसे के बाद अज्ञात बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर सुनकर अखनूर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। थाना अखनूर के इंचार्ज नीरज चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।