फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Riyaz Naikoo latest news in hindi, Riyaz Naiku spread terror network from Jammu Kashmir and Punjab to Pakistan

जम्मू-कश्मीर ही नहीं पंजाब से पाकिस्तान तक नायकू ने फैलाया था नेटवर्क, जल्द होंगी कुछ गिरफ्तारियां

Fri, 08 May 2020 12:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 May 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Riyaz Naiku spread terror network from Jammu Kashmir and Punjab to Pakistan
रियाज नायकू

अमृतसर में हिजबुल कमांडर रियाज नायकू से कनेक्शन मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पंजाब पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सीमा पार से हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। अमृतसर में पकड़े गए लोगों से पूछताछ में और कई राज सामने आ सकते हैं। साथ ही पंजाब से लेकर कश्मीर और सीमा पार तक के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने सात मई के अंक में खुलासा किया था कि नायकू ने पंजाब और चंडीगढ़ तक नेटवर्क बना रखा था। वह हवाला के जरिए संगठन के लिए धन की उगाही करता था। सूत्रों का कहना है कि नायकू ने घाटी के बाहर पंजाब और चंडीगढ़ में काफी पहले से अपनी जड़ें जमानी शुरू कर दी थीं। इसके लिए उसने अपने नेटवर्क में पढ़े-लिखे युवाओं के साथ ही हथियारों व ड्रग तस्करी से जुड़े लोगों को भी जोड़ रखा था।
विज्ञापन


सीमा पार से हथियारों और ड्रग की तस्करी में नायकू के इशारे पर कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे, इसे भी खंगाला जा रहा है। इसमें घाटी के भी कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। रियाज ने पंजाब से हवाला की राशि की वसूली के लिए कुछ विश्वसनीय लोगों को लगा रखा था। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में यह नाम भी सामने आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed