{"_id":"643f9f4804e693ab190d0813","slug":"rise-up-program-at-iit-jammu-from-23-april-students-across-country-opportunity-to-do-internship-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: आईआईटी जम्मू में राइज अप कार्यक्रम 23 से, देश भर के छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: आईआईटी जम्मू में राइज अप कार्यक्रम 23 से, देश भर के छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका
Wed, 19 Apr 2023 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:29 PM IST
सार
आईआईटी जम्मू में राइज अप कार्यक्रम 23 अप्रैल से शुरू होगा। मई के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें स्नातक तीसरे सेमेस्टर के छात्र भाग लेंगे।
विज्ञापन
IIT Jammu
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान( आईआईटी) जम्मू में राइज अप कार्यक्रम 23 अप्रैल से शुरू होगा। मई के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें स्नातक तीसरे सेमेस्टर के छात्र भाग लेंगे। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को साइंस और इंजीनियरिंग में इंटर्नशिप करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश समेत देश भर के छात्र भाग ले सकते हैं। सभी को संस्थान की ओर से मौका दिया गया है। खासकर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य संस्थानों के छात्र पहली बार इस कार्यक्रम का लाभ ले सकते हैं। जो छात्र आवेदन करेंगे उन्हें बाहरी राज्यों के संस्थानों में जाने से राहत मिलेगी। अन्य संस्थानों की तर्ज पर अब आईआईटी ने भी इंटर्नशिप करवानी शुरू कर दी है, ताकि अन्य राज्यों के छात्र भी इंटर्नशिप प्रयोजन से आईआईटी जम्मू में आएं। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने यह पहल की है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
सहायक आचार्य डॉ. विजयपाल ने कहा कि एक शिक्षक के अधीन दो छात्र होंगे। निर्धारित समय में छात्रों को संबंधित ज्ञान और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूजी तीसरे सेमेस्टर के छात्र इंटर्नशिप में शामिल होते हैं। प्रति वर्ष यह व्यवस्था आगे बढ़ाई जाती है। लेकिन आईआईटी जम्मू प्रत्येक को प्रति माह 2500 छात्रवृत्ति देगा। छात्र की खाने-पीने और रहने की संस्थान में ही व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्हें पैसा देना होगा।
विज्ञापन
क्लस्टर विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए समितियां गठित
क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में यूजी और पीजी के दाखिले की तैयारियां जोरों पर हैं। शैक्षणिक सत्र 2023 के दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने वीसी प्रोफेसर बेचन लाल की अध्यक्षता में समितियां गठित कर दी हैं। मेरिट सूची के टॉपरों को सीटों के हिसाब से दाखिले में प्राथमिकता मिलेमी। अकादमिक मामलों के डीन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि एडमिशन कोर कमेटी में कुलपति, अकादमिक मामलों के डीन, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, विभिन्न विभागों के संकाय, संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य लेखा अधिकारी आदि शामिल हैं।
वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, जीडीसी भद्रवाह, जीडीसी डोडा समेत कई अन्य संस्थानों ने समितियां गठित कर दी हैं। ज्ञात हो कि देश भर के संस्थानों की तरह प्रदेश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी प्रवेश के लिए सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा ली जा रही है। इससे पहले संस्थानों में बारहवीं और स्नातक के मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाता था। संवाद
संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत जूनियर स्केल ऑफ जेएंडके एडमिनिस्ट्रेटिव के 25, जेके अकाउंटेंट्स सर्विस के 25 और जेएंडके पुलिस सर्विस के 25 पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 17 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 16 मई आवेदन की अंतिम तारीख होगी। जेके पीएससी की ओर से प्रांरभिक परीक्षा की 23 जुलाई अस्थायी तारीख तय की जा चुकी है। साथ ही बताया गया है कि मुख्य परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के दोनों संभागों में परीक्षा केंद्र होंगे। जेके पीएससी के मुताबिक ओपन मेरिट के अभ्यर्थी 32 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षित वर्ग के 34, दिव्यांग वर्ग को 35 वर्ष की आयु तक आवेदन करने की छूट दी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार परीक्षा प्राथमिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंक काटे जाएंगे। वहीं जेके पीएससी के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर ( सहायक निदेशक) के 9 पद भऱने के लिए 16 अप्रैल से आवेदन शुरू हुए हैं। इन पदों को भरने के लिए अर्थ शास्त्र, सांख्यिकी, कॉमर्स और गणित में अभ्यर्थी स्नातकोत्तर होना चाहिए। साथ ही प्रदेश का डोमिसाइलधारक भी होना जरूरी है।