{"_id":"63f79f970ed36f6579089655","slug":"rise-in-mercury-in-jammu-kashmir-chances-of-rain-on-february-26-and-27-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, 26 व 27 फरवरी को बारिश के आसार, घाटी में ठंड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, 26 व 27 फरवरी को बारिश के आसार, घाटी में ठंड जारी
Fri, 24 Feb 2023 02:12 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:12 AM IST
सार
घाटी में ठंड अभी कायम है, लेकिन पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर का आसमान साफ है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है। धूप इतनी तेज हो रही है कि दिन में अप्रैल-मई का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
हालांकि घाटी में अभी ठंड कायम है, लेकिन वहां पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में वीरवार आसमान पूरी तरह साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ दोपहर को तपिश का अहसास हुआ। हालांकि सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास कायम है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 27.0 और बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 17 बटोत में सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 18.5, कटड़ा में सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 25.8 और भद्रवाह में सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में भी पारे में उछाल जारी है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4, गुलमर्ग में माइनस 3.8 और लेह में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।