{"_id":"5774b1534f1c1bde3a79b9a8","slug":"rifle-snatching-police-detain-bjp-leader-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"AK- 56 छीनने का मामला: भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
AK- 56 छीनने का मामला: भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PIC
पुलिस ने बडगाम जिले के पीएसओ से राइफल छीनने के मामले में उस भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद चोपन को हिरासत में ले लिया है, जिसका वह पीएसओ था। पुलिस उसके पुत्रवधू से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को चडूरा पंजन गांव के गोरी मोहल्ले में चोपन अपने घर में थे उसी समय कुछ लोग उनसे मिलने पहुंचे। घर के बाहर उनके पीएसओ उनसे पूछताछ कर रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति ने पीएसओ की राइफल छीन ली और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के बाद पीएसओ को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद अलर्ट जारी कर आतंकी की खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पीएसओ से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर भाजपा नेता को भी हिरासत में ले लिया है। नेता से पूछताछ के साथ ही उसकी पुत्रवधू से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन