फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reward,environment

Jammu News: पर्यावरण संरक्षण के लिए हवलदार खजूर सिंह सम्मानित

विज्ञापन
reward,environment
जम्मू। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जम्मू कश्मीर इकाई की बैठक शुक्रवार को हुई। इसका आयोजन कारगिल भवन जम्मू में हुआ। इसमें हवलदार खजूर सिंह को पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में सभी जिला व तहसील अध्यक्षों व महासचिवों ने हिस्सा लिया। इससे पहले मां भारती के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बलबीर सिंह एसएम ने हवलदार खजूर सिंह को वृक्ष मित्र होने का गौरव मिलने पर सम्मानित किया। वहीं, सेवानिवृृत्त कर्नल वीएस मंगोत्रा ने सभी उपस्थित लोगों को उनकी तहसील और जिलों में बेहतर सामाजिक सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पंचैरी मौंगरी के सदस्यों द्वारा हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं। हवलदार खजूर सिंह की लगन और सहयोग से 100 गरीब लड़कियों को मुफ्त में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

कमांडर कुलदीप को चुना तवी पूर्व का अध्यक्ष
बैठक में तवी पूर्व और तवी पश्चिम का चुनाव प्रभारी कर्नल सुखवीर मनकोटिया की देखरेख में हुआ। कमांडर कुलदीप सिंह को सर्वसम्मति से तवी पूर्व का अध्यक्ष चुना गया और कर्नल कुलदीप सलारिया तवी वेस्ट के अध्यक्ष चुने गए। कर्नल मनकोटिया ने कहा जब हम एक अच्छे काम के लिए जुटे हैं तो हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। हमें अपने सैन्य प्रशिक्षण को नहीं भूलना चाहिए, जिसने हमें सिखाया कि कैसे समस्या से बाहर आना है। यह कभी न भूलें कि हर समस्या का समाधान होता है। कहा कि वर्दी में हम सीमा पर रक्षा की पहली पंक्ति थे और अब पूर्व सैनिकों के रूप में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन हमारी मातृभूमि और देशवासियों के प्रति वफादारी एक समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed