{"_id":"66c3ddc26f97fae2d3016434","slug":"revenu-department-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-103344-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पटवारियों के सिम बंद, एक सप्ताह से अटके ऑनलाइन काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पटवारियों के सिम बंद, एक सप्ताह से अटके ऑनलाइन काम
Tue, 20 Aug 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
पेमेंट नहीं होने के कारण कंपनी ने बंद की इनकमिंग
लोगों में विभाग के प्रति रोष, बोले-काम अटकने से आ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजस्व विभाग में पटवारियों के सिम बंद होने के कारण एक सप्ताह से लोगों के ऑनलाइन काम अटके हुए हैं। तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों के फर्द, इंतकाल, इनकम, ओबीसी, बर्थ, मैरिज और एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट बनवाने में काम नहीं होने से बैरंग लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विभाग में ऑनलाइन काम शुरु किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर उप राज्यपाल प्रशासन ने राजस्व विभाग के पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार, तहसीलदार को बीएसएनएल कंपनी के सिम उपलब्ध करवाने के बाद इसका इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
मगर पिछले एक सप्ताह से सिम की इनकमिंग बंद होने से सारे काम अटक गए हैं। राजेंद्र, दीपक, रमेश और गीता देवी ने कहा कि उन्होंने पांच दिन पहले बच्चों के ओबीसी सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। मगर सिम बंद होने के कारण अब तक सर्टिफिकेट नहीं बन पाए हैं। इस कारण बच्चों को पुलिस में आवेदन करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी उनके काम नहीं कर रहे हैं। उधर, राजस्व विभाग के पटवारियों का कहना है कि उन्हें दी गई सरकारी सिम एक सप्ताह से बंद है। इसमें ओटीपी ही नहीं आ रहा है। पटवारियों के अनुसार उन्होंने अपने मोबाइल में सरकारी सिम रखी है। सिम बंद होने से सारा कामकाज ठप हो गया है। जब तक ओटीपी नहीं आता वह काम नहीं कर सकते। सूत्रों के अनुसार बीएसएनएल कंपनी को पेमेंट नहीं किए जाने से कंपनी ने इनकमिंग बंद कर दी है।
ऑनलाइन काम से रहती है आसानी
लोगों ने बताया कि भूमि की नकल, फर्द, इंतकाल, इनकम, ओबीसी, बॉर्डर, मैरिज और एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई करना पड़ता है। पटवारी भी ऑनलाइन ही अप्रूव कर आगे भेजतें हैं। इसके बाद तहसीलदार ऑनलाइन होते हैं और बाद में ऑनलाइन ही प्रिंट निकलना होता है। इससे लोगों को भी आसानी रहती है।
विभाग के कर्मचारियों की सिम चल रही है। इस बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही लोगों के अटके हुए काम निपटा दिए जाएंगे।
सुरेश शर्मा, एडीसी सांबा।