फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   returning

94621 लोगों की प्रदेश में हुई वापसी

विज्ञापन
returning
94621 लोगों की प्रदेश में हुई वापसी
विज्ञापन

67172 लखनपुर और 26797 विशेष ट्रेनों के माध्यम से लौटे,
बिहार के 5071 श्रमिकों को लेकर तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन कटरा से रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/कठुआ। लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों और प्रदेशों में फंसे जम्मू कश्मीर के 94 हजार 621 लोगों की मंगलवार तक प्रदेश में वापसी को प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया है। इनमें से 67172 लखनपुर सड़क मार्ग से और 26797 विशेष ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश में वापस लाए गए हैं। उधर, मंगलवार को तीन विशेष श्रमिक ट्रेनों के जरिए कटरा से 5071 श्रमिक बिहार को लौटे हैं। यह प्रवासी श्रमिक भी लॉकडाउन के चलते जम्मू कश्मीर में फंसे हुए थे।
प्रदेश में लौटे लोगों की सौ फीसदी सैंपलिंग को सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी इंतजामों के साथ प्रदेश सरकार ने हाल में हवाई यात्रा के जरिए भी लोगों को प्रदेश में वापस लाने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशन तक विभिन्न राज्यों से फंसे नागरिकों को लाने के लिए 33 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। उधर, छात्रों सहित लगभग 652 यात्री पहले ही 4 कोविड विशेष उड़ानों के माध्यम से वंदे भारत मिशन के तहत श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 478 फंसे हुए यात्री 25 मई से 26 मई के बीच लखनपुर से प्रदेश में लौटे हैं, जबकि 763 यात्री मंगलवार को दिल्ली से चली 13वीं कोविड स्पेशल ट्रेन से जम्मू पहुंचे हैं। अब तक 13 ट्रेनें जम्मू में पहुंच चुकी हैं, जिसमें विभिन्न जिलों से जुड़े कुल 11,157 फंसे हुए यात्री हैं, जबकि अब तक 20 विशेष ट्रेनों में 15,640 यात्री उधमपुर पहुंच चुके हैं।

................
अब तक लखनपुर के जरिए प्रदेश में लौटे जम्मू कश्मीर के नागरिकों में पंजाब से 15997, हिमाचल प्रदेश से 20546, आंध्र प्रदेश से 21, दिल्ली से 6567, गुजरात से 1359, राजस्थान से 2760, हरियाणा से 3886, छत्तीसगढ़ से 150, उत्तराखंड से 3378, महाराष्ट्र से 1031, उत्तर प्रदेश से 4318, ओडिशा से 63, असम से 267 और मध्य प्रदेश से 991 लोग लौटे हैं। इसी तरह से देहरादून से 88, चंडीगढ़ से 1130, तेलंगाना से 684, कर्नाटक से 106, तमिलनाडु से 19, चेन्नई से 52, बिहार से 303, पश्चिम बंगाल से 155, झारखंड से 27, नेपाल से 3 और अन्य क्षेत्रों से 3271 लोगों की वापसी लखनपुर सड़क मार्ग से प्रदेश में हुई है। 19 मई से मंगलवार तक विभिन्न श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के माध्यम से 21686 लोग विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में अपने गृह जिलों को लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed