फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restrictions lifted from most areas of kashmir, schools and public transport closed on monday

जम्मू-कश्मीरः घाटी के कई इलाकों से हटाए गए प्रतिबंध, मुहर्रम के जुलूस पर इस साल भी रहेगी पाबंदी

Mon, 09 Sep 2019 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Sep 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Restrictions lifted from most areas of kashmir, schools and public transport closed on monday
घाटी के अधिकांश इलाकों से हटाए प्रतिबंध - फोटो : बासित जरगर

जम्मू कश्मीर में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। श्रीनगर के कुछ हिस्सों को छोड़कर कश्मीर के अधिकांश इलाकों से प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधों में लगातार कमी की जा रही है। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध को जारी रखा गया है।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी के जिन इलाकों की स्थिति में सुधार हुआ वहां प्रतिबंध हटाए गए हैं। अराजकतत्व जुमे की नमाज के दरमियान अक्सर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं इसको देखते हुए हर शुक्रवार को घाटी के संवेदनशील इलाकों में प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं। पिछले एक महीने से घाटी में किसी भी प्रमुख मस्जिद में शुक्रवार की नमाज की अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः हाल-ए-कश्मीरः इस साल भी मुहर्रम पर नहीं निकलेगा कोई जुलूस, जानिए आखिर 1990 से क्यों हो रहा ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में सरकारी कार्यालय खुले हैं, लेकिन सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण कई कार्यालयों में उपस्थिति संतोषजनक नहीं देखने को मिली। अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिला मुख्यालयों में सामान्य उपस्थिति दर्ज की गई।


घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाओं को बहाल कर दिया गया है लेकिन 5 अगस्त से मोबाइल टेलीफोनी और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। अधिकांश मुख्यधारा और अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया है। जबकि तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित मुख्यधारा के नेताओं को भी नजरबंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed