{"_id":"5f4c951fe1eb6d196c219a92","slug":"restrictions-in-srinagar-and-budgam-district-on-the-10th-of-muharram-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः मातमी जुलूस निकालने से रोकने पर झड़प, दागे गए आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः मातमी जुलूस निकालने से रोकने पर झड़प, दागे गए आंसू गैस के गोले
Mon, 31 Aug 2020 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
मातमी जुलूस निकालने से रोकने पर झड़प
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में मुहर्रम की 10 तारीख यानि आशुरा पर श्रीनगर व बडगाम जिले में पाबंदियां रहीं। मातमी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज लोगों की जडीबल समेत कुछ और इलाकों में पुलिस के साथ झड़प हुई। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पैलेट गन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। घटना के बाद आईजी कश्मीर विजय कुमार ने जडीबल और आलमगीरबाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
सुबह से ही श्रीनगर में शिया बहुल इलाकों बेमिना, हव्वल, आलमगीरी बाजार, जडीबल में सुरक्षा बलों को चौकन्ना रखा गया। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। छोटी-छोटी गलियों को तारों से बंद कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस द्वारा लगाए गए इन प्रतिबंधों की वजह से पिछले दो दिनों से कई इलाकों में छिटपुट झड़पें हो रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन