फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Republic Day: The Lieutenant Governor will hoist the flag in Jammu, a glimpse of the tableau of Jammu and Kashmir will be seen on the Rajpath

गणतंत्र दिवस: उपराज्यपाल जम्मू में फहराएंगे झंडा, राजपथ पर जम्मू-कश्मीर की झांकी की दिखेगी झलक 

Mon, 24 Jan 2022 03:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 03:43 PM IST
सार

जिला मुख्यालयों पर डीडीसी अध्यक्ष व ब्लाक मुख्यालयों पर बीडीसी अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा।  उप मंडल मुख्यालयों में एसडीएम व तहसील मुख्यालयों में तहसीलदार गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
Republic Day: The Lieutenant Governor will hoist the flag in Jammu, a glimpse of the tableau of Jammu and Kashmir will be seen on the Rajpath
राजपथ पर दिखेगी जम्मू कश्मीर की झांकी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह एमए स्टेडियम जम्मू में होगा। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। श्रीनगर में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत संबंधित जिलों में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। 

विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालयों में संबंधित बीडीसी अध्यक्ष व म्यूनिसिपल काउंसिल व कमेटियों के मुख्यालयों पर संबंधित म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष व कमेटी के अध्यक्ष गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप मंडल मुख्यालयों में एसडीएम व तहसील मुख्यालयों में तहसीलदार गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


शहर में बिना पहचान पत्र के नहीं मिल रहा प्रवेश
 गणतंत्र दिवस के नजदीक आते ही शहर में पुलिस ने सख्ती काफी बढ़ा दी है। रविवार को दिन के समय नाकों से गुजरने वाले लोगों को के पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की भी गहन जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से निरंतर गश्त जारी है। सड़क से गुजरने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध दिखने पर व्यक्तियों से पूछताछ की गई है। शाम ढलते ही ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। नाकों पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई गई है।

घुसपैठ के सभी संभावित मार्गों और सीमा से निकलने वाली सड़कों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed