{"_id":"65ac471f24486e6f7f0bc4ba","slug":"republic-day-security-jammu-news-c-10-jam1006-286784-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिन-रात विशेष और औचक चेकिंग, बिना पहचान पत्र वालों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिन-रात विशेष और औचक चेकिंग, बिना पहचान पत्र वालों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गणतंत्र दिवस और प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में पुलिस जुटी है। संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। शनिवार को बस स्टैंड, ज्यूल चौक, इंदिरा चौक सहित अन्य इलाकों में पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।
दोपहर करीब एक बजे बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चला कर यात्रियों की तलाशी ली और पहचान पत्र देखे। इसी बीच दुकानों व होटलों की चेकिंग की गई। दुकानदारों से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा। वहीं, रात में ज्यूल चौक में नाका लगाया जहां दो घंटे तक वाहनों को खंगाला। ज्यूल चौक के साथ एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। ऐसे में पुलिस प्रतिदिन ज्यूल चौक और आसपास के इलाके में विशेष अभियान चला रही है। वहीं होटल में रुकने वाले आम लोग और पर्यटकों का सत्यापन करने के लिए प्रबंधकों से लगातार बैठकें की जा रही हैं।
तवी पुल पर आईटीबीपी के जवान तैनात
भगवती नगर चौथे तवी पुल पर भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी औचक निरीक्षण कर रही है।

कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अंक के लिए जद्
विज्ञापन