{"_id":"6009e6f28ebc3e31cf434273","slug":"republic-day-security-alert-jammu-police-jammu-city-news-jmu2274615192","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 तक स्टेशन न छोड़ें पुलिस अफसर, विलेज डिफेंस कमेटियां भी रहें मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 तक स्टेशन न छोड़ें पुलिस अफसर, विलेज डिफेंस कमेटियां भी रहें मुस्तैद
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इंदिरा चौक पर पुलिस जवान वाहन सवारों के सामान की तलाशी लेते।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने सभी पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी तक अपना स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। शहर में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) को भी मुस्तैद रहने के लिए कहा है।
एसएसपी के अनुसार सुरक्षा के मद्देजनर जम्मू के एमए स्टेडियम को सील कर दिया गया है। इसे अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर खोला जाएगा। शहर के चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनाती किए गए हैं। क्यूआरटी वाहनों को भी सक्रिय किया गया है। 24 घंटे सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं। वीरवार को भी जम्मू शहर सहित अन्य इलाकों में नाकों पर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने वाहनों की गहनता से जांच की। वाहन चालकों और राहगीरों के सामान को खंगाला गया।
बॉर्डर एरिया और नेशनल हाईवे के नाकों पर चौकसी के साथ रात को शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आम लोगों से भी सहयोगी की अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। बीते दिन डीजीपी दिलबाग सिंह ने सुरक्षा कड़ी करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
-----------
घने कोहरे की आड़ में सीमा पर
घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी
सुरक्षा सुत्रों के अनुसार प्रदेश में आतंकी लगातार घने कोहरे की आड़ में सीमा पार घुसपैठ करने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश को नाकाम करने के लिए बीएसएफ और पुलिस ने मिलकर रणनीति बनाई है। सीमावर्ती इलाकों में कई जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। खास तौर पर बॉर्डर से शहर को जोड़ने वाले लिंक रोड पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बीते एक हफ्ते में दो बार सीमा पार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है। इससे पहले सांबा जिले में यहां बॉर्डर पर सुरंग मिली तो अखनूर सेक्टर में बॉर्डर पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सांबा जिले में भी संदिग्ध देखे गए हैं। ड्रोन के जरिये हथियार भेजे जा रहे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस बड़ी चुनौती बन गया है।