{"_id":"67915da53c241943a30f5a5b","slug":"republic-day-jammu-news-c-10-lko1027-529759-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से अर्जुन अवार्डी राकेश व शीतल समेत 20 को गणतंत्र दिवस परेड का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से अर्जुन अवार्डी राकेश व शीतल समेत 20 को गणतंत्र दिवस परेड का निमंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, सड़क निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक और जल योद्धा भी होंगे विशिष्ट अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का न्यौता जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के 20 लोगों को मिला है। इनमें पैरा खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी राकेश कुमार, शीतल देवी भी शामिल हैं। ये सभी कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में शामिल होने वाले देश भर से बुलाए गए 10 हजार विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे। इन सभी विशिष्ट अतिथियों को उनके अपने-अपने क्षेत्र में योगदान के आधार पर चुना गया है।
मिनिस्ट्री आफ डिफेंस जम्मू की ओर से जम्मू संभाग से आमंत्रित अतिथियों की सूची जारी की गई है। इसमें कटरा से अनूप वर्मा, मुगल मैदान से शक्ति देवी भी शामिल हैं। विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले प्रवीण चौधरी को विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। ये रंग पुरा त्रेवा के रहने वाले हैं। वहीं उधमपुर के टिकरी की रहने वाली निशा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है। जल संरक्षण के लिए काम करने के कारण इन्हें लोग जल योद्धा के नाम से जानते हैं। परेड में आमंत्रित अतिथियों ने जल संरक्षण, हस्तशिल्प, खेल, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। ये गणतंत्र दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे।
इन्हें भी मिला है न्योता
सड़क निर्माण श्रमिकों में राजौरी के हरदीप सिंह, कस्तूरी लाल, सचिन कुमार, रविन्दर कुमार, पुंछ से सबीर हुसैन, तंजीम अख्तर, किश्तवाड़ से बिपिन लाल, गुरह ब्राहम्ना से राकेश कुमार, बाला नरदी से बलजीत सिंह, सांबा से रौनक लाल, उधमपुर से मुकेश कुमार शामिल होंगे।