फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   republic day

Jammu News: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद

विज्ञापन
republic day
- खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तवी नदी और सीमांत इलाकों में सघन तलाशी
विज्ञापन








जम्मू। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों से संभावित खतरे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।



पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सघन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के तहत तवी नदी के किनारे भी विशेष सर्च अभियान चलाया गया। नदी तटों, पुलों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से तलाशी ली। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी सतर्क रखा गया है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल एमए स्टेडियम के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। स्टेडियम क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा कारणों से फिलहाल स्टेडियम में खेल गतिविधियां बंद कर दी गई हैं।सीमांत क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सीमा से सटे गांवों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों और विलेज डिफेंस गार्ड के साथ समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू : डीआईजी
डीआईजी जम्मू सांबा कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए जिले भर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एमए स्टेडियम, तवी नदी क्षेत्र और सीमांत इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति, लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई संदेश साझा न करें। जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed