{"_id":"696ab145a17c72a328093f04","slug":"republic-day-jammu-news-c-10-jmu1052-813387-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तिरंगे में रंगने लगा शहर, गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तिरंगे में रंगने लगा शहर, गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अभ्यास करने एमए स्टेडियम में पहुंचे रहे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र
- सरकारी कार्यालयों में तिरंगा लाइट से सजावट शुरू, कला केंद्र में परेड के दौरान निकाली जाएंगी झांकियां
जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहर तिरंगे के रंग में रंगना शुरू हो गया है। कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। परेड के लिए एमए स्टेडियम में अभ्यास चल रहा है। इससे सुरक्षा बल, एनएसएस, एनसीसी व छात्रों का दल रोजाना पहुंच रहे हैं।
प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चे मार्च पास्ट, राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तिरंगा लाइट से सजावट शुरू कर दी गई है। कला केंद्र में झांकियों को तैयार किया जा रहा है।
विभिन्न विभागों व संस्थानों के कारीगर आकर्षक मॉडल बनाने का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय महत्व के विषयों, जम्मू-कश्मीर की संस्कृति व विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झांकियां गणतंत्र दिवस पर दिखाई जाएंगी। सुरक्षा एजेंसियों ने भी प्रबंधों को लेकर रणनीतियां मजबूत की हैं। मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।