फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Republic Day: Flag hoisted proudly in Jammu and Srinagar, glimpses of best India seen in cultural programs with enthusiasm and passion

Republic Day : जम्मू और श्रीनगर में शान से फहराया तिरंगा, जोश और जज्बे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी सर्वश्रेष्ठ भारत की झलक

Wed, 26 Jan 2022 09:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 09:39 AM IST
सार

गणतंत्र  दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के सभी जिला मुख्यालयों में शान से झंडा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूलों छात्रों के साथ अन्य कलाकारों ने भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम जम्मू के एमए स्टेडियम में हुआ। यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परेड की सलामी ली। 

विज्ञापन
Republic Day: Flag hoisted proudly in Jammu and Srinagar, glimpses of best India seen in cultural programs with enthusiasm and passion
जम्मू में परेड का निरीक्षण करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

देश के अन्य हिस्सों के साथ ही जम्मू-कश्मीर के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण  किया गया। जवानों की परेड से जोश और जज्बे की झलक दिखी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा। जम्मू में गणतंत्र दिवस कड़ी सुरक्षा और कोविड नियमों के तहत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह एमए स्टेडियम में चल रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा। 

विज्ञापन


एमए स्टेडियम में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्यअतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश की तरक्की, विकास योजनाओं की झलक सबके सामने रखी। इस बार कोविड संक्रमण के कारण कार्यक्रम की अवधि दो घंटे ही रखी गई है। इसमें वैक्सीन की दो डोज लेने वालों को प्रवेश मिला। निश्चित दूरी में बैठ कर कार्यक्रम को लोगों ने देख। इससे पहले मुख्य प्रवेश द्वारों से एंट्री लेने के साथ ही सुरक्षा चेकिंग के अलावा सैनिटाइज किया गया। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा हाईअलर्ट पर रखी गई है। शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। श्रीनगर में सलाहकार आरआर भटनागर ने समारोह शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए खुफिया जानकारी के अलावा तकनीकी निगरानी की जा रही है। एमए स्टेडियम जम्मू और शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर को पूरी तरह एजेंसियों ने अपने कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed