फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   removed hordings in jammu

फ्री राशन की जानकारी देने वाले होर्डिंग निगम ने हटाए

विज्ञापन
removed hordings in jammu
जम्मू। नगर निगम ने फ्री राशन की जानकारी के लिए शहर में लगाए गए होर्डिंग हटा दिए हैं। बताया जा रहा है कि होर्डिंग बिना अनुमति के लगाए गए थे। ऐसे में नगर निगम ने इन्हें कार्रवाई कर हटवाया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से जहां भाजपा पार्षदों में रोष है तो वहीं कांग्रेसी पार्षदों गौरव चोपड़ा, सुच्चा सिंह, प्रीतम सिंह, शौकत अली ने कहा कि भाजपा मनमानी करती है। अपनी मर्जी से होर्डिंग लगाए थे। पहले अनुमति लेनी चाहिए थी फिर इन्हें लगाना चाहिए था।
विज्ञापन

वहीं भाजपा काउंसलरों का कहना है कि यह लोगों की जानकारी के लिए लगाए थे। कोरोना संक्रमण के दौरान गरीब लोगों को जानकारी देने के लिए अलग-अलग जगहों में इन्हें लगाया गया था। मसले को हाउस में उठाया जाएगा। लोगों को सही तरीके से जानकारी नहीं मिल पाई है। जिन लोगों को डिपो के माध्यम से जानकारी मिली, उन्हें राशन मिला मगर जिन्हें जानकारी नहीं मिली वे सुविधा का लाभ नहीं उठा पाए। प्रदेश में फ्री राशन मई से नवंबर माह तक मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बिना अनुमति लगे होर्डिंग को हटाया गया है। इस बारे पहले ही सूचित कर दिया गया था। होर्डिंग लगाने के लिए कार्रवाई पूरी करनी अनिवार्य है।
- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed