फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious programme

Jammu News: लोच, डलौत्रा, रायपुरिया, नरगोत्रा और रतनपाल बलदारी ब्राह्मण की मेल आज

विज्ञापन
religious programme
जम्मू। लोच बिरादरी की वार्षिक मेल 27 को बुआ दाती स्थान नंदवाल में होगी। सुबह साढ़े दस बजे हवन और पूजन किया जाएगा। एक बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डलौत्रा बिरादरी की मेल अखनूर में होगी। बिरादरी के लोग बाबा चग्गर सिंह डलौत्रा के पवित्र स्थान पर पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे। सुबह दस बजे पूजा और एक बजे भंडारा होगा। रायपुरिया जामवाल बिरादरी की वार्षिक मेल बुआ सजावती देवस्थान दोमाना में होगी। दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह पूजा अर्चना होगी। इसके अलावा रतनपाल बलदारी ब्राह्मण बिरादरी की मेल संग्रामपुर में होगी। कमेटी प्रधान रवि शर्मा ने कहा कि पूजा कर सदस्य आशीर्वाद लें। नरगोत्रा बिरादरी की ओर से कोट भलवाल में स्थित बुआ सजावती व बावा शीद देवस्थान पर मेल का आयोजन किया जा रहा है। बलदेव राज बिल्ला नरगोत्रा ने बताया कि तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

चजगोत्रा बिरादरी की अर्द्धवार्षिक मेल आज, तैयारियां पूर्ण

चिनैनी। कस्बे के वार्ड चार स्थित बाबा कालीबीर और मल माता देवस्थान पर 27 नवंबर को चजगोत्रा बिरादरी की अर्द्धवार्षिक मेल का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कमेटी के प्रधान जगदीश चंद्र चजगोत्रा ने बताया कि मेल में चिनैनी के अलावा उधमुपर, जम्मू, रामबन, बटोत, रियासी सहित अन्य राज्यों से बिरादरी के लोग परिवार सहित पहुंचते हैं। ऐसे में सुविधा के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुबह पूजा-अर्चना के बाद कंजक पूजन होगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed