फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: शहर से सरहद तक रही लोहड़ी की धूम लोक गीत गाकर अग्नि को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
religious news
सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा... गाकर बच्चों ने घर-घर जाकर मांगी लोहड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा/विजयपुर/परगवाल। जिले में शहर से लेकर सरहद तक लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने अग्नि जलाकर इसकी परिक्रमा की और मूंगफली, रेवड़ी, गजक व तिल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

जिले के गांवों और कस्बों में बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी मांग रहे थे। सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा... दुल्ला भट्टी वाला, दुल्ले दी धी वियाही, टोपी शक्कर पाई... और सानू दे लोहड़ी तेरी जीवे जोड़ी... आदि लोकगीत गाकर एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिला। सोशल मीडिया पर सुबह से ही लोहड़ी मुबारक के मैसेज आना शुरू हो गए। डीडीसी सदस्य आशा रानी ने सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों के साथ लोहड़ी मनाई। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल पर्व ही नहीं, बल्कि नई फसल, नई उमंग और एकता का प्रतीक है। प्रशासन और स्थानीय संगठनों द्वारा शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन


विजयपुर शहर में जगह-जगह पर लोहड़ी मिलन कार्यक्रम हुए। लोगों ने लोहड़ी जलाकर रेवड़ी-मूंगफली डालकर ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। शहर में लोहड़ी की धूम देखने को मिली। छोटे बच्चे अपने पड़ोस में लोहड़ी मांगने के लिए जाते दिखे। महिलाओं ने घरों में स्वादिष्ट व्यंजन पकाए और संगे-संबंधियों के घर जाकर लोहड़ी की बधाई दी। बाजारों में दिन भर रौनक रही। लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, तिल-गजक आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परगवाल में लोगों ने मोबाइल पर एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की टोलियां सिर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे बांधकर घर-घर लोहड़ी मांगने में सबसे आगे रहे। लोगों ने भगवान अग्निदेव को गुड़, तिल, मूंगफली, चावल, मक्की व पकवान के साथ धूपबत्ती का अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। हल्की धूप खिलने से पर्व का मजा दोगुना हो गया जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। गांव सजवाल, गवाढ़, सरवाल, रंगपुर, गुढ़ा मन्हासा, हमीरपुर कोना, देवरा, राजपुरा, छन्नी ताना, नजवाल, नृसिंह पूरा, पिंडी, समेत अन्य गावों में भी लोहड़ी की धूम रही।

-------
बिश्नाह में भाजपा ने कराया
लोहड़ी मिलन कार्यक्रम
बिश्नाह। लोहड़ी पर मुख्य बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। भाजपा की ओर से बिश्नाह में लोहड़ी मिलन कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत व पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों ने लोहड़ी जलाकर अर्घ्य दिया और ईश्वर से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed