{"_id":"68cf1a1ba3a2db95530b99ea","slug":"religious-news-samba-news-c-273-1-now1001-101380-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं गुरु : हरिदासानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं गुरु : हरिदासानंद
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने मथयानी में कराया सत्संग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाैशेरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में स्वामी हरिदासानंद ने मथयानी में सत्संग का आयोजन किया। इसमें मानव तन और गुरु की महिमा पर विस्तार से चर्चा की गई। हरिदासानंद ने प्रवचन में मानव तन की अनमोलता और गुरु की महिमा को समझाया। उन्होंने कहा कि मानव तन एक दुर्लभ अवसर है जिसे हमें आत्म-साक्षात्कार और परमात्मा की प्राप्ति के लिए उपयोग करना चाहिए। गुरु की महिमा को बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरु हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं और हमें आत्म-ज्ञान की प्राप्ति में सहायक होते हैं। सत्संग के अंत में स्वामी हरिदासानंद ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में गुरु की शिक्षाओं को अपनाएं और मानव तन को आत्म-साक्षात्कार के लिए उपयोग करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।